रांची, सितम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की ओर से रांची रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। समारोह में रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि स्वच्छता को हम सभी को जीवन में शामिल करना होगा, तभी हमारे घर के आसपास समेत रांची साफ-सुथरी बनी रहेगी। ऑर्गनाइजेशन के मानद् नियंत्रक आनंद शेखर ने निगम प्रशासक समेत सभी अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उप प्रशासक गौतम साहू, सहायक प्रशासक मुकेश कुमार, राहुल यादव, नगर प्रबंधक, रांची रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मवीर कुमार, निगम की लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...