रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल के चार अधिकारी और जवानों को डीजी इंसाइनिया अवॉर्ड मिला है। रेलवे परिसर में अपराधकर्म की रोकथाम और यात्री सुरक्षा में असाधारण योगदान को लेकर रांची रेल मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ रांची अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक, अपराध शाखा, रांची लाल बहादुर, सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह एवं लोहरदगा की प्रधान आरक्षी महिला कल्पना कुमारी को उत्कृष्ट योगदान के लिए डीजी ईनसाइनिया सम्मान मिला है। बताया गया कि भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के 201 जवान को उत्कृष्ट सेवा और साहसिक कार्य के लिए रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सम्मानित किया गया है। महानिदेशक ने सम्मान प्राप्त जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना की। उनका योगदान रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.