रांची, फरवरी 7 -- झारखंड की राजधानी रांची से आत्महत्या और हत्या के खुलासे की खबर सामने आई है। शहर के दो अलग-अलग इलाके में 2 युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले मामले में रातू रोड के अलकापुरी रोड नंबर एक में गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 24 साल के अमन कुमार ने गुरुवार को देर रात में पंखा के सहारे गमछा से तैयार फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर रातू रोड के मधुकम बीच कोचा झारखंड चौक के पास रहने वाले 20 साल के सुमित तिर्की ने साड़ी के सहारे बने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।मकान की ब्रिक्री से आहत युवक ने लगाई फांसी दिवंगत युवक की मां गीता देवी ने बताया कि पुत्र अमन रात में भोजन करने के बाद सोने चला गया था। सुबह में नीयत समय पर सोकर नहीं उठने पर बाहर से आवाज लगाई गई, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। संदेह होने पर परिजनों ने र...