जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर रेलवे जोन की मंडल स्तरीय बैठक 20 जनवरी को रांची में होगी। रेलवे के मंडल स्तरीय बैठक में चक्रधरपुर, रांची, खड़गपुर व आद्रा मंडल क्षेत्र स्थित झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्य को शामिल होना है। बताया जाता है कि, रेलवे के मंडल स्तरीय बैठक में सभी मंडल और जोन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखकर समाधान की मांग करेंगे। 2025 के 11 जनवरी को जमशेदपुर के हाईवे में रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...