रांची, जनवरी 6 -- रांची के लालपुर में रविवार की रात हैवानियत भरी घटना सामने आई है। मामूली विवाद में कुछ युवकों ने गढ़वा के 25 वर्षीय अंकित कुमार सिंह की पहले जमकर पिटाई की, फिर कार से कुचलकर मार डाला। अंकित मझिआंव के हरिगांवा का रहने वाला था। मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह ने इसे लेकर गढ़वा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप पलामू के लेस्लीगंज निवासी राजमनी सिंह के पुत्र रमनदीप सिंह, रोशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान सहित अन्य चार-पांच युवकों पर लगाया है। गढ़वा थानेदार सुनील तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लालपुर थाने को भेज दिया गया है। मृतक के मामा सत्यप्रकाश पलामू के पाटन निवासी हैं। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि जिन लोगों ने अंकित को पीटा और कार चढ़ाकर जान ली, उन्हें अंकित का दोस्त अर्णव उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.