रांची, नवम्बर 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में 46 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रांची पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। इस अभियान का मुख्य फोकस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया और मुरी स्टेशन सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस मिलकर संयुक्त सुरक्षा अभियान चला रहा है। एहतियातन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.