रांची, जुलाई 19 -- झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के रांची में दिनदहाड़े हत्या हो गई। सिविल कोर्ट के वकील मनोज कुमार झा की सोमवार को तमाड़ में सरेशाम गोलियों से भून डाला गया। हत्या की वजह फिलहाल जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मनोज झा रांची के बहुबाजार स्थित चटर्जी कंपाउंड में रहते थे। घटना की जांच के लिए बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। इस मामले में पुलिस को सबूत भी मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।जमीनी विवाद बना हत्या की वजह जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जेवियर संस्था के लीगल एडवाइजर थे। संस्था तमाड़ के रड़गांव में एक कॉलेज का निर्माण करा रही है। इस जमीन पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ संस्था का विवाद भी चल रहा है। संस्था ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.