रांची, अप्रैल 28 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी तीन मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में संविधान बचाओ रैली करने जा रही है। इसके लिए सोमवार को तमाड़ वन विश्रामगृह में बैठक हुई। जिसमें रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और सांसद कालीचरण मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा संविधान में निहित अधिकारों, आरक्षण नीति और स्वायत्त संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसके विरोध में यह रैली आयोजित की जा रही है। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि आज देश की धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और न्याय व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसे लेकर जनता को जागरूक करना जरूरी है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.