रांची, जनवरी 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार को पिस्का मोड़ से पंडरा रोड तक और मेन रोड में अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। इन्फोर्समेंट टीम की ओर से दिन में तीन घंटे से अधिक समय तक अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों छोर से अवैध कब्जा हटाया गया। बांस-बल्ली लगाकर तैयार दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। टीम ने इस क्रम में 15 से अधिक ठेला-खोमचा, गुमटी, स्टील काउंटर, टेबुल-कुर्सी, बेंच व बांस-बल्ली समेत अन्य सामान जब्त किए। मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक व सुजाता चौक समेत आसपास के इलाके में अभियान चल। कई दो पहिया वाहनों को नो पार्किंग जोन से जब्त कर बकरी बाजार स्टोर भेजा गया। निगम की ओर से शहर के दोनों प्रमुख इलाकों में चलाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.