रांची, फरवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में डेयरी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। रांची में मिल्क पाउडर प्लांट और उच्च क्षमता वाले दुग्ध उत्पाद संयंत्र की स्थापना का निर्णय पशुपालकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि, रांची के प्रगतिशील किसानों ने बजट पर मिश्रित प्रतिक्रिया देते हुए बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई है। किसानों का कहना है कि जिले के 18 प्रखंडों में बड़े पैमाने पर होने वाली सब्जी और नगदी फसलों की खेती के लिए आधुनिक बाजार और शीत गृह (कोल्ड स्टोरेज) की नितांत आवश्यकता है। हालांकि, बजट में लैंपस और पैक्स स्तर पर सोलर आधारित कोल्ड रूम की घोषणा का स्वागत किया गया है, लेकिन किसानों ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन और धान खरीद की प्रक्रिया में ...