रांची, जनवरी 3 -- देश के सबसे साफ-सुथरे शहरों में शुमार इंदौर की तरह दूषित पेयजल से राजधानी रांची की आबादी को भी गंभीर खतरा हो सकता है। इंदौर में सीवेज लाइन में रिसाव से दूषित पेयजल की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है और डेढ़ सौ से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। रांची में नाला और नालियों से होकर घरों तक पहुंची सप्लाई पाइपलाइन से ऐसी आशंका है। शहर की चिन्हित 312 मलिन बस्तियों में फटी और जर्जर पाइप से जलापूर्ति हो रही है। लोग यही पानी पीने को मजबूर हैं। शहर की घनी बसी आबादी वाले कई इलाकों में मिसिंग पाइपलाइन नहीं बिछी है, वहां राइजिंग मेन से कनेक्शन लेकर एक ईंच व्यास वाले पाइप को नालियों से होकर घरों तक पहुंचाया गया है। वैसी नालियों से गुजरे पाइप के माध्यम से माइक्रो बैक्टीरिया और ई-कोलाइज्ड घुले घातक तत्व नलों से होते हुए घरों तक पहुंच र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.