धनबाद, मार्च 28 -- पुटकी। रांची के कांके में भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर की हुई दिन दहाड़े हत्या के विरोध में गुरुवार को जेएलकेएम कार्यकर्ता सड़क पर उतर पुटकी मोड़ पर धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जेएलकेएम समर्थक हाथों में बैनर लेकर जुलूस की साथ सड़क पर पहुंचे व पुटकी मोड़ के पास सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने दोपहर को लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रखा। इस दौरान सड़कों पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। दोपहर करीब दो बजे बंद समर्थको ने स्वतः सड़क जाम हटा लिया। मौके पर सागर महतो, राजकुमार महतो, महेंद्र प्रसाद गोप, करण महतो, सुदेश महतो, अनिल महतो, अशोक महतो, बिट्टू महतो, प्रकाश सिंह, मनसा बाउरी आदि मौजूद थे। तोपचांची में भी जीटी रोड एक घंटे रहा जाम गोमो, प्रतिनिधि। रांची में पूर्व जिप सदस्य टायगर अनिल महतो की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.