रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और वीरता को दर्शाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ(शक्ति की प्रतिमा) बनेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा के तहत शुक्रवार को नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के बायोडायवर्सिटी पार्क और रांची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। हाहाप पंचायत की एक विशाल पहाड़ी पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो राज्य के वीरता और आत्मबल का प्रतीक होगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पार्क, कैफेटेरिया, पार्किंग सुविधाएं मिलेंगी। पहाड़ी की चोटी तक पहुं...