रांची, मई 21 -- रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। मामूली विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमण, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, डोरंडा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। आसामाजिक तत्वों ने इस मामले को मजहबी रंग देने का प्रयास भी किया। मगर पुलिस की सक्रियता और अमन पसंद लोगों की पहल की वजह से आसामाजिक तत्व अपने मनसूबे में कामियाब नहीं हो सके। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम पकड़े गए चारों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से डोरंडा थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.