रांची, सितम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। राजधानी रांची में कुत्तों के काटने के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सिर्फ रांची के सदर अस्पताल में पिछले तीन महीने से हर महीने साढ़े सात हजार से अधिक एंटी-रेबीज के डोज लोगों को लगाए गए हैं। रांची सिविल सर्जन के अनुसार, बरसात के मौसम में ये मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। सामान्य दिनों में करीब साढ़े छह हजार डोज लोगों को लगाए जाते हैं। रिम्स में भी हर दिन औसतन ढाई सौ से तीन सौ लोग एंटी-रेबीज के डोज लेने पहुंचते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बढ़ोतरी चिंता का विषय है, क्योंकि इसका सीधा मतलब है कि कुत्तों और अन्य जानवरों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अध्ययन में सामने आई चौंकाने वाली बात रिम्स में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 89.5 प्रतिशत काटने के मामले कुत्तों से जुड़े थे। चौंकाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.