रांची, मार्च 18 -- रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय सरना स्थल के पास बनने वाले रैंप के खिलाफ सोमवार को संयुक्त आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने राज्य के सभी 28 आदिवासी विधायकों सहित रांची के सांसद और स्थानीय विधायक की शवयात्रा निकाली। यह शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पहुंची। यहां प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चौराहे को करीब दो घंटे तक जाम रखा। शवयात्रा की अगुवाई अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पवन तिर्की, आकाश तिर्की, आदिवासी जनपरिषद की कुंदरसी मुंडा, राहुल तिर्की, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की निरंजना हेरेंज सहित अन्य लोगों ने की। इस प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.