रांची, सितम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रांची में सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। इसकी शुरुआत मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से होगी और दो अक्तूबर तक मनाया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को अरगोड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची को कई सौगात भी मिलेंगे। 17 सितंबर को हवन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 75 स्वच्छता दूतों, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्स, 75 किसान, 75 साहित्यकार, 75 सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, 75 वोकल फॉर लोकल दूत, 75 खिलाड़ी, 75 भूतपूर्व सैनिक, 75 कलाकार, 75 शिक्षक सहित समाज की सेवा कर रहे ऐसे अलग-अलग क्षेत्र के 75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम काजू बागान स्थित सांसद आवास परिसर में होगा।...