रांची, दिसम्बर 6 -- झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की आवासीय कॉलोनियों में वर्षों से झोपड़ियों और अस्थायी मड़ई में रह रहे परिवारों के घरों पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चला दिया। बरियातू थाना के पीछे डॉक्टरों के क्वार्टर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। साथ में प्रशासन की टीमें और अधिकारी भी डटे रहे। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...