रांची, फरवरी 8 -- रांची पुलिस ने अनगड़ा में चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने अनगड़ा के सीताडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार(देसी राइफल जैसा) के साथ उसे बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नारायण लोहरा सीताडीह का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 19 देसी राइफल और हथियार बनाने वाले औजार बरामद किए हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी हथियार बनाकर उसे बाजार में बेचता था। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसएसपी को अवैध हथियार फैक्ट्री की सूचना मिली। इसके बाद अनगड़ा थाना के इंस्पेक्टर रविंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। घर की तलाशी में हथियार जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्...