रांची, अक्टूबर 31 -- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां की रांची पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मीट बरामद किया है। प्रतिबंधित मीट बरामद होने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी पारस राणा ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों में 3 उत्तर प्रदेश के हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम को एक टिप-ऑफ पर कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र में तीन गाड़ियों को रोका। तीनों गाड़ियों में गाय का प्रतिबंधित मांस भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को रोका तो भारी मात्रा में अवैध मांस बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में लदे मांस को तौला तो 26 क्विंटल मांस हुआ। पुलिस ने सभी मांस को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...