सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र। झारखंड की राजधानी रांची में 33वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। नवोदय विद्यालय समिति की यह प्रतियोगिता 19 और 20 अगस्त को आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय तीरंदाजी संघ ने झारखंड राज्य तीरंदाजी संघ के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में देश भर से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंडर-19 में मास्टर निधिराज ने स्वर्ण पदक जीता। महिला रिकर्व वर्ग अंडर-19 एवं अंडर-17 में कुमारी खुशबू एवं कुमारी सरस्वती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अन्य खिलाड़ियों में पीयूष, अर्चित मौर्य, कनिष्क, अनिकेत, आयुष, विष्णुप्रिया, श्रेया, अनुराधा एवं वंदना ने रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.