नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हटिया डैम में 4 पुलिसकर्मी डूब गए, जिनमें से तीन का शव बरामद किया गया है। एक पुलिसकर्मी का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी और चारों डूब गए। घटना हटिया डैम पर घटी है। शनिवार सुबह चार पुलिसकर्मी कार से जा रहे थे। जब उनकी कार हटिया डैम के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और डैम में जा गिरी। यहां डैम में डूबने के बाद जब तलाश की गई तो 3 पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। चौथे पुलिसकर्मी की भी मौत की आशंका है। हालांकि, अभी तक चौथे पुलिसकर्मी का शव बरामद नहीं किया गया है।न्यायिक अधिकारी के बॉडीगार्ड थे मिला जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मियों में दो न्यायिक अधिकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.