रांची, जून 22 -- रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शनिवार रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे के करीब स्कूटी और कार में जबरदस्त टक्कर हुई थी। घटना में स्कूटी सवार, कार चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। मामला रांची के नामकुम पुल के पास का है। शनिवार देर रात सिविल कोर्ट के कर्मी जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी और कार की भीषण टक्कर हुई। इस टक्कर में सिविल कोर्ट के पेशकार की मौत हो गई। इस हादसे धनबाद के युवक की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। वहीं कार चालक की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशी नगर बड़का आहार से श...