रांची, जुलाई 3 -- झारखंड के रांची में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। घटना एनएच 43 पर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे की है। विजय धान और उसके दो अन्य बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तीनों खतरे से बाहर हैं। नारो बाजार के पास सड़क किनारे खड़ी एक सिटी राइड बस सवारी उठा रही थी। उसी दौरान इटकी थाना क्षेत्र के चिनारो पुरियो गांव निवासी विजय धान अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बाइक से गुजर रहा था। सड़क के किनारे बस खड़ी रहने से वह उसे ओवरटेक कर रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह परिवार समेत बीच सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी पत्नी 40 वर्षीया पूजा धान, पुत्री आठ वर्षीया अनुष्का धान और एक वर्षीय अनामिका धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.