रांची, अगस्त 31 -- रांची। प्रतिष्ठित एलन करियर इंस्टीट्यूट की पहली सीनियर शाखा झारखंड में शुरू होने जा रही है। रांची के लालपुर में इसकी शुरुआत जनवरी 2026 में होगी। आगामी सत्र 2026-27 के लिए जेईई और नीट डिवीजन की कक्षाएं यहां शुरू होंगी। एलन जोनल प्रमुख (मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़) डॉ बिपिन योगी ने रविवार को राजधानी के एक होटल में रांची शाखा के लॉन्चिंग कार्यक्रम में कहा कि हमारी कोशिश है कि यहां के प्रतिभावान छात्र कहीं बाहर गए बगैर क्वालिटी एजुकेशन हासिल करें। हमारी टीम ने रांची के स्टार महेंद्र सिंह धौनी से भी वादा किया था कि 2025 में सेंटर रांची में शुरू होगा, हमने यह वादा पूरा किया। रांची शाखा के एकेडमिक हेड हेमंत योगी ने बताया कि 12 अक्तूबर को टेस्ट परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद बैच तैयार होंगे। मुख्य सत्र अप्रैल 2026 से शुरू होग...