रांची, अगस्त 28 -- रांची सदर अस्पताल में रक्त चढ़ाने के बाद बच्चों के एचआईवी संक्रिमत होने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने संज्ञान लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य सचिव और रांची के सिविल सर्जन से जवाब मांगा है। खून चढ़ाने के बाद संक्रमित हुए एक बच्चे के पिता ने इस मामले में चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। पत्र को जनहित याचिका में तब्दील करते हुए हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने का निर्देश सरकार को दिया है। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई संभावित है। वर्ष 2018 में रांची के सदर अस्पताल के डे केयर यूनिट में बच्चे थैलेसीमिया का इलाज हो रहा था। बच्चों को अलग-अलग ब्लड बैंकों के खून चढ़ाए गए थे। इसके बाद कई बच्चे एचआईवी और कुछ बच्चे हेपेटाइटिस सी से संक्रमित हो गए थे। बच्चों के माता-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.