रांची, जुलाई 27 -- रांचीवासियों को जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने सहजानंद चौक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी (एलपीएन नाथ शाहदेव चौक) तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर को झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया है। कुल 326.61 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जाने वाले इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई करीब 3 किलोमीटर की होगी। टेंडर आगामी पांच अगस्त से आठ सितंबर तक खुलेगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने में प्रस्तावित फ्लाईओवर का टेंडर निकाला गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया। हरमू फ्लाईओवर (सहजानंद चौक के पास से जज कॉलोनी) एक तरफ से कार्तिक उरांव चौक से शुरू होगा और विशाल मेगा मार्ट तक जाएगा। सहजानंद चौक से रातू रोड आन वाले वाहन फ्लाईओवर से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.