रांची, सितम्बर 7 -- रांची पुलिस ने रविवार को एक सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया जो रांची के लालपुर इलाके में लड़कियों के एक हॉस्टल से चलाया जा रहा था। रांची के पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि इस अपराध में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में 10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक हॉस्टल के मैनेजर को भी दबोचा है। रांची के डिप्टी एसपी सिटी केवी रमन ने कहा कि पुलिस के एक अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित तरीके से दूसरे राज्यों से लड़कियों को यहां ला रहे हैं। इन लड़कियों से सेक्स वर्कर का काम कराया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापा मारा। पुलिस टीम ने वहां से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस काम में ...