रांची, दिसम्बर 27 -- झारखंड में बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कांटाटोली इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की इन्फोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में मौलाना आजाद कॉलोनी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। वहीं कई ठेला, गुमटी व खोंमचा भी हटाए गए। निगम का दावा है कि अभियान के बाद व्यस्त मार्ग कांटाटोली को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। निगम की ओर से सड़क के किनारे से हटाए गए वेंडर को चेताया गया है कि फिर से दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, निगम की ओर से शहरवासियों से मुख्य सड़क व नालियों पर अतिक्रमण नहीं करने का आह्वान किया गया है। रांची नगर निगम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.