रांची, दिसम्बर 4 -- रांची नगर निगम ने हरमू नदी के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी। निगम की टीम ने हरमू-विद्यानगर मार्ग और हरमू नदी के तटीय इलाकों से अवैध रूप से कब्जा किए गए निर्माण को हटाया। सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम ने 50 से अधिक अस्थायी ढांचे, शेड, बांस-बल्ली से तैयार निर्माण को धराशायी कर दिया। इससे पहले नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में इंफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक की गई। इसमें शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में तय किया गया कि शहर के सभी जोन में निरंतर अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, फुटपाथ और जलस्रोतों के आसपास से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने ल...