रांची, फरवरी 20 -- झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 साल के आसिफ अंसारी के रूप में हुई है, जो कांटाटोली रजा कॉलोनी का रहने वाला था। आसिफ कांटाटोली बस स्टैंड में बस एजेंट था। वह बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार को उसका शव गाड़ीगांव से मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस मामले में एक युवक पर हत्या करने की आशंका जतायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.