रांची, सितम्बर 14 -- झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तमाड़ थाना क्षेत्र के बांकी भुरसूडीह निवासी 22 वर्षीय सुरेश स्वांसी की जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह की है। घटना को लेकर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने कहा कि हत्या आपसी रंजिश में की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई सोनाराम स्वांसी और पिता एतवा स्वांसी ने बताया कि गांव के ही विभीषण स्वांसी के साथ सुरेश मशरूम चुनने के लिए धान के खेत में गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने निकले। उसी दौरान विभीषण स्वांसी को घर आता देख उससे सुरेश के संबंध में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.