रांची, नवम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर मंगलवार को समाहरणालय में खाद्यान्न आपूर्ति शृंखला प्रबंधन प्रणाली पर प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के 74 प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य गोदामों में खाद्यान्न के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित भंडारण, पारदर्शी वितरण प्रणाली और आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व भारतीय खाद्य निगम के विशेषज्ञों ने किया। प्रतिभागियों को नमी नियंत्रण, स्टॉक पंजी संधारण, गुणवत्ता नियंत्रण और आधुनिक गोदाम प्रबंधन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...