बेगुसराय, अप्रैल 15 -- चेरियाबरियारपुर। खांजहांपुर पंचायत में मंगलवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब चेरियाबरियापुर पुलिस के द्वारा गांव के वार्ड नंबर सात निवासी शोभाकांत महतो के पुत्र अजीत कुमार के रांची में सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने की खबर उनके परिजनों को दी गई। रांची पुलिस के द्वारा हताहत लगभग 42 वर्षीय अजीत की दुर्घटना वाली तस्वीर के साथ उसके आधार कार्ड की तस्वीर भी थाना पुलिस के माध्यम से परिजनों को उपलब्ध कराई गई। फिर पहचान की गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खांजहांपुर पंचायत से एक वाहन से परिजनों का दल रांची के लिए रवाना हो गया है। रांची पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद रिसीव कर घर के लिए चल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुघर्टना का शिकार अजीत पिछले कई वर्षों से रांची में रहकर निजी कंपनी में जॉब करता था। दुर्घटना के एक दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.