रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य में शुक्रवार को गर्मी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। शुक्रवार को मेदिनीनगर का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य भर में सर्वाधिक रहा। राज्य के नौ जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, रांची के न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर के दौरान यहां बादल छाएंगे और राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं वज्रपात के आसार हैं। इस दिन पलामू और आसपास के जिलों को छोड़कर पूरे ...