रांची, मार्च 29 -- रांची। वरीय संवाददाता रांची के कई इलाके में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान को लेकर सर्वे का काम आरंभ कर दिया गया है। किसानों की फसल की हुई क्षति के लिए पंचायतवार आकलन का काम कर्मियों ने शुरू कर दिया है। इसके लिए रांची जिला कृषि पदाधकारी कार्यालय की ओर से प्रभावित प्रखंड के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। पहले चरण में उन किसानों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके खेत में खड़ी खरीफ की फसलों आलू, मक्का और तिलहन श्रेणी के अलावा सब्जीवर्गीय फसल को नुकसान हुआ है। किसानों से प्रभावित फसल की तस्वीर, खेत से संबंधित कागज व जरूरी दस्तावेज के साथ संबंधित अंचल के सीओ कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन जमा करने का आग्रह किया गया है। लापुंग, मांडर, बेड़ो व नामकुम प्रखंड क्षेत्र में ज्यादा नुकसान रांची जिला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.