भागलपुर, सितम्बर 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रांची के अनगढ़ा क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के कारण शनिवार को 13404 भागलपुर-वनांचल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। शाम 7.05 बजे यह ट्रेन भागलपुर से खुलती है। खुलने से 80 मिनट पहले शाम 5.45 बजे निरस्त होने की यात्रियों को सूचना दी गई। स्टेशन डायरेक्टर उत्पल शर्मा और स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश के निर्देश पर ट्रेन निरस्त होने के संबंध में लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा था। ट्रेन निरस्त होने के कारण दूरदराज से ट्रेन पकड़ने भागलपुर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। रांची जाने के लिए भागलपुर स्टेशन पर आई छात्रा प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि रांची जाना आवश्यक था। ढाई घंटे स्टेशन पर इंतजार करने के बाद ट्रेन रद्द की सूचना ने परेशानी बढ़ा दी। इसी तरह जीरोमाइल से पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.