रांची, अक्टूबर 15 -- झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को व्यापक रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। रांची नगर निगम ने छठ पर्व के मद्देनजर शहर के विभिन्न घाटों और संपर्क मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत अपर बाजार, जेल रोड, पंडरा, धुर्वा, बरियातू, हरमू और बड़ा तालाब समेत प्रमुख घाटों के आसपास विशेष सफाई और अवरोध हटाया गया। निगम की टीमों ने मंगलवार को कई घाटों के आसपास सफाई अभियान चलाते हुए अवैध दुकानें, अस्थायी झोपड़ियां, बांस-बल्लियों और कचरे के ढेर को हटाया। साथ ही, घाटों और तालाबों में साफ-सफाई एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया। जारी बयान में कहा गया है कि सभी तालाबों एवं जलाशयों के आस-पास स्वच्छता, सुगमता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु निगम की टीमें एक्टिव हैं। निगम की ओर से बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.