रांची, जनवरी 30 -- राजधानी से सटे इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के आसपास के हाईवे और रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी। इसको लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) को आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने की वजह से रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई मामलों में रैश ड्राइविंग के कारण गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से ऐसे चालकों की पहचान करना आसान होगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरा से आपराधिक घटना पर भी अंकुश लगेगा। सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.