रांची, अक्टूबर 11 -- झारखंड की राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ लोगों की नोंकझोंक हो गई। इस दौरान कई महिलाएं सड़क पर लेटकर टीम का विरोध करने लगी। खबर लिखे जाने तक रांची नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद थी। झारखंड में रांची नगर निगम की ओर से शनिवार को रातू रोड के मधुकम रुगड़ीगड़ा में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा को हटाने गई टीम के साथ लोगों की नोंकझोंक हुई। इस क्रम में मकान पर कब्जा किए लोगों ने हल्ला हंगामा किया और मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर सड़क पर लेट गए। हो हल्ला करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से आवास को खाली कराने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त दंडाधिकारी के साथ निगम की इंफोर्समेंट टीम और सुखदेव नगर थाना पुलिस दोपहर में रुगड़ीगड़ा पहुंची थी। इसके बाद दंडाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.