रांची, जुलाई 24 -- रांची के इटकी प्रखंड के हरमू गांव में अज्ञात बीमारी का कहर बरपा है। इस अज्ञात बीमारी से मंगलवार की रात दो मासूम सगे भाई-बहन की एक घंटे के अंतराल में मौत हो गई। वहीं दोनों की मां निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। मृतकों में सूरज मुंडा का पुत्र 10 वर्षीय अमित मुंडा और आठ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी शामिल हैं। बच्चों के पिता सूरज मुंडा ने बताया कि 16 जुलाई को पत्नी पिकीं मुंडाइन को बुखार आया। 18 जुलाई को बेटे-बेटी भी बुखार से तपने लगे। 22 जुलाई को सुबह नौ बजे बेटे अमित की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, परंतु अस्पताल के बाहर ही रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुत्र का शव लेकर घर पहुंचे ही थे कि रात 11 बजे पुत्री प्रीति भी चल बसी। पत्नी पिकीं अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। इधर, स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.