रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी और आसपास के इलाकों का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मंगलवार को मानसून प्रवेश कर गया। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रांची समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। रांची का अधिकतम पार 28.3 डिग्री पर आया राजधानी के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब छह डिग्री की कमी आयी। इससे राजधानीवासियों को उमस की गर्मी से राहत मिली। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को 8.8 मिमी बारिश हुई। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.