रांची, फरवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद द्वारा विभिन्न जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रांची में कोकर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के नजदीक राजद नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ली। कैलाश यादव ने कहा कि रांची महानगर में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौके पर महासचिव प्रणय बबलू, अर्जुन यादव, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रसाद, अरुण यादव, जीतू यादव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.