रांची, नवम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। सामाजिक, आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में स्मारिका 'झारखंड@25' का लोकार्पण किया। स्मारिका का लोकार्पण पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, पूर्व अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अर्थशास्त्री प्रो हरीश्वर दयाल व पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया। यह स्मारिका झारखंड की आर्थिक स्थिति, सामाजिक-राजनीतिक बदलाव, विकास का माहौल, आदिवासी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, संस्कृति, कला, साहित्य, शिक्षा, खेती, मछली पालन और कई दूसरे क्षेत्रों पर लिखे गए उत्कृष्ट लेखों का संग्रह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...