देवघर, फरवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधिसाइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी को गुरुवार को रांची साइबर सेल की तीन सदस्यीय पुलिस देवघर पहुंची। जानकारी के अनुसार संजय कुमार नामक युवक को गिरफ्तार करने टीम पहुंची। उसपर रांची साइबर सेल में 2 लाख 44 हजार रुपए की ठगी का मामला दर्ज है। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई अखिलेश कुमार यादव ने मामले की जानकारी साइबर थाना प्रभारी को दी। लोकेशन के आधार पर टीम मोहनपुर पहुंची व मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। पुलिस की सहयोग से रांची पुलिस टीम थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव पहुंची। स्थानीय चौकीदार से आरोपी युवक के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। आरोपी युवक को पुलिस आने की भनग लगने के कारण घर से फरार हो गया। छापेमारी टीम आरोपी के घर पहुंचकर घर की फोटोग्राफी कर मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद फरवरी म...