रांची, फरवरी 8 -- रांची। प्रमुख संवाददाता लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लूप बार में शनिवार की देर रात रांची पुलिस ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान बार और उसके आसपास में हड़कंप मचा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि इस बार में शहर के कुछ कुख्यात अपराधी जमा हुए हैं। किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देख बार के अंदर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बार के अंदर मौजूद हर एक व्यक्ति की सघन तलाशी ली गई। संदिग्धों की पहचान के लिए उनके पहचान पत्र जांचने के साथ-साथ पुलिस के डेटाबेस से उनके रिकॉर्ड्स का मिलान किया गया। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार समेत कई थानों की टीमें मौके पर तैनात रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.