रांची, सितम्बर 13 -- रांची में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने रांची के बाहरी इलाके से बड़ी मात्रा में गाय का मांस जब्त किया है। पुलिस ने गाय के मांस के साथ ही दो पिकअप जब्त की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि पिकअप पश्चिम बंगाल का है और चारों आरोपी भी पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला रांची का डलाडली इलाके का है। यहां के खरसीदाग से होते हुए गाय का मांस कोलकाता की ओर ले जाया जा रहा था। इस मामले की गुप्त सूचना जब पुलिस को कई हुई तो पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए पिकअप को रोककर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मांस गाय का है। पुलिस ने चारों आरोपियों के साथ ही पिकअप और मांस को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प...