धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता विवेक कुमार के 167 रनों की धमाकेदार पारी एवं अनमोल राज के नाबाद 99 रन की मदद से रांची ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो को 278 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 50 ओवरों में 387 रन बनाए। विवेक कुमार ने 110 गेंदों में दस चौके व 13 छक्के जड़ते हुए 167 रन बनाए। वहीं अनमोल राज एक रन से शतक चूक गए। उन्होंने 72 गेंदों में 99 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें उन्होंने नौ चौके व तीन छक्के उड़ाए। इसके अलावा वत्सल तिवारी ने 86 गेंदों में 77 और योगेश भास्कर ने नाबाद 22 रन बनाए। बोकारो के लिए उत्तम सिंह राजपूत ने 64 पर दो विकेट लिए जबकि ओजस वर्धन एवं आदित्य प्रताप सिंह को एक-एक विकेट मिला। बाद में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.