रांची, सितम्बर 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम को दो अंतिम यात्रा वाहन उपलब्ध कराया गया है। झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने अंतिम यात्रा वाहन उपलब्ध कराने के लिए पहल की थी और निगम के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिया था। नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव व सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर अंतिम यात्रा वाहन की सेवा शुरू की। इस मौके पर प्रशासक ने कहा कि नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन में निगम बुनियादी नागरिक सुविधा बहाल कराने के साथ संवेदनशील मामलों में नागरिकों के साथ खड़ा है। व्यवस्था बहाल होने से किसी परिवार में दिवंगत की अंतिम यात्रा में अब सहूलियत होगी। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने निगम के प्रयास के लिए साधुवाद दिया। इस मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.