रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने कार्निवल बैंक्वेट सभागार में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की। रांची नगर निगम के कार्यकर्ताओं का समागम विषय पर बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संयुक्त रूप से की। बैठक का उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन, संभावित उम्मीदवारों से संवाद तथा प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर चर्चा करना रहा। वार्ड पार्षद से लेकर डिप्टी मेयर पद तक के नामों पर गहन मंथन किया गया। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.